दंतेवाड़ा: जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में दंतेवाड़ा, कुआकोंडा, गीदम और कटेकल्याण के किसान सीख रहे जैविक खेती के नए वैज्ञानिक तरीके
आज जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिले में कृषि विभाग, निर्माण एनजीओ, भूमगादी एवं अन्य समन्वित विभागों के द्वारा जिले के चारो विकासखंड के 220 ग्रामों में ’’जैविक कृषक खेत पाठशाला’’ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है।इस प्रशिक्षण में किसानों को कहीं दूर जाने की आवश्यकता नहीं होती ।