दंतेवाड़ा: जोड़ातराई,मैलावाड़ा और दंतेवाड़ा के पाँच दिव्यांगजनों को समाज कल्याण विभाग ने प्रदान किया सहायक उपकरण
कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार आज जिले के अलग अलग विकास खंड के पाँच दिव्यांगजनों को समाज कल्याण विभाग के माध्यम से जनपद पंचायत गीदम अध्यक्ष सुश्री अंति वेक, एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मालती मुड़ामी के हाथों बैटरी चलित ट्रायसायकल,व्हीलचेयर एवं एल्बो क्रच प्रदान किया गया। इस अवसर पर सभी दिव्यांगों नें जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।