दंतेवाड़ा: गीदम में भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ,मंडल और जिला के पदाधिकारी हुए शामिल
भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान को गति देने आज गुरूवार को नगर मण्डल गीदम में बीजेपी के सदस्यता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें विशेष रूप से भाजपा गीदम मंडल अध्यक्ष और जनपद सदस्य राजेश कश्यप शामिल हुये।मंडल अध्यक्ष राजेश कश्यप ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।