शादियो के सीजन को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत शुक्रवार को खाद्य सामग्री का निरीक्षण कर 4 नमूने संग्रहित किए।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने शादियो के सीजन के चलते खाद्य सामग्री का विक्रय करने वाले व्यवसाइयों को शुद्ध खाद्य सामग्री बनाने व संस्थान पर साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।