बरेली: बरेली में 8 महीने की शादी में बवाल, सास ने बहु पर लगाया आरोप- 'मकान नाम करो, नहीं तो झूठे मुकदमे में फंसा देंगे'
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर चुंगी से पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। इशरत जहां ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनके बेटे शाबेज की शादी करीब आठ माह पहले सवा से हुई थी। शुरुआती समय तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में बहू अपनी मां तबस्सुम और बहन रिमशा के कहने पर परिवार से विवाद करने लगी।