करपी: रामापुर गांव से देसी शराब बरामद
Karpi, Arwal | Jun 8, 2026 करपी थाना क्षेत्र के रामापुर गांव से करपी पुलिस ने सोमवार को दोपहर 12:00 बजे 8 लीटर देसी शराब बरामद किया है।थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई थी। इस क्रम में झाड़ी से 8 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।