हाथरस: मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा, चाकू और बाइक बरामद
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार फरार/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली मुरसान प्रभारी अरविंद सक्सेना ने पुलिस टीम के साथ मिलकर मुखिबर की सटीक सूचना पर कार्यवाही करते हुए 2 अभियुक्तो को जटोई रोड हनुमान मन्दिर ईंट भटटा के पास से गिरफ्तार किया गया है। कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक चाकू और बाइक बरामद हुई है।