महोबा: महोबा के पसवारा रोड पर बाइक से गिरकर चाचा-भतीजी घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Mahoba, Mahoba | Jul 6, 2026 मिढ़का गांव निवासी 23 वर्षीय प्रमोद और उसकी 13 वर्षीय भतीजी अभिलाषा बाइक में सवार होकर डहर्रा गांव जा रहे थे। तभी पसवारा रोड पर बाइक के सामने अचानक से कुत्ता आ गया और बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चाचा भतीजी दोनों घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर कि देखरखे में घायलों का इलाज किया जा रहा है।