बिश्रामपुर: केतात गांव के युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत
केतात पहुंच पथ पर बड़का पुल से कुछ आगे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान रेहला थाना क्षेत्र के केतात गांव निवासी अनिमेष चौबे (35) के रूप में हुयी है। परिजनों ने सोमवार की शाम छः बजे जानकारी।देते हुये बताया कि अनिमेष चौबे उर्फ बड़ू चौबे विश्रामपुर अपने स्कूटी से घर केतात वापस जा रहे थे। इसी बीच वे किसी अज्ञात वाहन की चपेट आ गए।