कटरा: सैदपुर चौक के पास एनएच 527 सी पर बाइक की टक्कर से किशोरी की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
मुजफ्फरपुर जिले के जजुआर थाना क्षेत्र के सैदपुर चौक के समीप एनएच 527 सी पर बाइक की ठोकर है एक 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप में घायल हो गया। घटना सोमवार देर रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच को जाम कर जमकर हंगामा किया।