हुज़ूर: DPI के बाहर वर्ग -2 भर्ती 2024 के चयनित अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
Huzur, Bhopal | Jun 16, 2026 मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षक (वर्ग-2) भर्ती 2024के चयनित अभ्यर्थियों ने मंगलवार को लोक शिक्षणसंचालनालय (DPI) के बाहर प्रदर्शन किया। सैकड़ों अभ्यर्थी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। सभी ने आयुक्त के नाम ज्ञापन भी सौपा। उनका कहना है कि चॉइस फिलिंग पूरी हुए 6 महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अबतक नियुक्ति नहीं हुई।