डुमरांव: सफखाना रोड में चल रहे निर्माण कार्य में अनियमितता के आरोप पर बुडको ने लिया संज्ञान, पुरानी पीसीसी सड़क को तोड़ा गया
Dumraon, Buxar | Jul 10, 2026 डुमरांव के सफाखाना रोड में चल रहे सड़क व नाला निर्माण कार्य को लेकर कथित अनियमितताओं के बाद बुडको विभाग ने संज्ञान लिया है। पहले इस सड़क पर पुराने पीसीसी पथ को बिना उखाड़े नयी सड़क बनाई जा रही थी। इसको लेकर भाजपा नेत्री शीला त्रिवेदी, पूर्व पार्षद धीरज कुमार समेत तमाम लोगों ने बुडको को शिकायत की थी।