परसिया: तनवीर शाह ने नहीं भरा जमीन का टैक्स, तनवीर अहमद को मिला आयकर नोटिस, बेगुनाही साबित करने के लिए पीड़ित परेशान
कई बार एक जैसे नाम मुसीबत का कारण बन जाते है और परेशान होना पडता है। ऐसा ही एक मामला न्यूटन में सामने आया। जहां एक जैसे नाम के कारण एक युवक को परेशान होना पड रहा है। युवक तनवीर अहमद को आयकर विभाग ने टैक्स को लेकर नोटिस दे दिया। जबकि उसने जमीन खरीदी ही नहीं थी।उसने शनिवार को एक बजे बताया कि जमीन छिंदवाडा निवासी तनवीर शाह आलम ने खरीदी थी।