सुसनेर: किसके सिर सजेगा नप अध्यक्ष का ताज, EVM में कैद है फैसला, 3 अक्टूबर को डग रोड़ स्थित ITI कॉलेज में होगी मतगणना
नप अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए 29 सितंबर को मतदान संपन्न होने के बाद अब सभी की नजरें 3 अक्टूबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। डग रोड स्थित ITI कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में मतदान के बाद ईवीएम को सुरक्षित रूप से रखा गया है। बुधवार की दोपहर 1 बजे स्ट्रांग रूम के बाहर पुलिस बल तैनात दिखाई दिया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत बेरिकेटिंग व CCTV कैमरे लगाए गए है।