चैनपुर: शाहपुर में आर्म्स एक्ट के अभियुक्त के घर चैनपुर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया
चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर हुसैनी मोहल्ला में शनिवार दोपहर 4 बजे पुलिस अवर निरीक्षक बाबूलाल दूबे ने आर्म्स एक्ट के अभियुक्त के घर आत्मसमर्पण को लेकर इश्तेहार चिपकाया। थाना प्रभारी लाल जी ने बताया कि कांड संख्या 204/2025 मामले में न्यायालय से मिले आदेश के बाद आरोपी शाहपुर हुसैनी मोहल्ला के इस्लाम कुरैशी के पुत्र एकराम कुरैशी के घर पर इश्तेहार को चिपकाया।