चंदौसी: चंदौसी में स्थित जिला न्यायालय के पोक्सो कोर्ट ने चार आरोपियों को सुनाई सजा, लगाया अर्थदंड
चंदौसी, मैं स्थित जिला न्यायालय में पॉक्सो कोर्ट का सख्त फैसला शनिवार दोपहर 2:00 बजे के करीब सामने आया जहां बालिका से दुष्कर्म और उत्पीड़न के मामले में चार अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए कठोर सजा सुनाई गई है। विशेष न्यायाधीश अवधेश सिंह की अदालत ने मुकेश, सरोज, सुल्तान और रामेश्वर को विभिन्न धाराओं में कई वर्षों के कारावास और अर्थदंड से दंडित किया।