राहे: मुरी के संत माइकल स्कूल का 21वां वार्षिक उत्सव मनाया गया, रक्षा राज्य मंत्री हुए शामिल
Rahe, Ranchi | Dec 8, 2024 मुरी स्थित संत माइकल स्कूल के 21वें वार्षिक उत्सव पर आज रविवार को दोपहर 1:00 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों के द्वारा बेहतर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शामिल हुए । इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया।