गोपालगंज: छवही गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आई नवोदय परीक्षा देने जा रही छात्रा, गोरखपुर रेफर
जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के छवही गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से परीक्षा देने जा रही एक छात्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी छात्रा को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वही पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई है।