तेघरा: तेघड़ा प्रखंड के योग गुरु का आमरण अनशन समाप्त, अधिकारियों ने करवाया
तेघड़ा प्रखंड के रहने वाले योग गुरु गुडाकेश के आमरण अनशन को अधिकारियों ने समाप्त करवाया।उन्होंने बताया कि पिछले दिनों योग विभाग में भर्ती निकाली गई।जिसमें व्यापक पैमाने पर धांधली किया गया। इसकी जानकारी जब अधिकारियों को दी गई तो कोई कार्यवाही नहीं हुई।जिसके बाद आमरण अनशन पर बैठे लोगों को कार्यवाही का आश्वासन देकर शाम के चार बजे अनशन समाप्त करवाया गया।