नौबतपुर: नौबतपुर के जितीपुर में 'दशरथ मांझी' नाटक ने दर्शकों को किया भावुक
नौबतपुर के जितीपुर गांव में 7वें मगही नाट्य महोत्सव के तीसरे दिन रविवार को शाम 5 बजे ‘दशरथ मांझी’ नाटक का मंचन किया गया। प्रयास पटना बिहार की प्रस्तुति ने दर्शकों को भावुक कर दिया। यह नाटक दशरथ मांझी के संघर्ष और साहस पर आधारित था। नाटक में गहलौर पहाड़ी काटकर रास्ता बनाने की उनकी 22 वर्षों की मेहनत को दर्शाया गया। निर्देशक मिथिलेश सिंह ने वास्तविक घटनाओं के