कैराना: कैराना स्थित जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 1.79 लाख वादों का हुआ निस्तारण
कैराना स्थित जनपद न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष इंद्रप्रीत सिंह जोश ने किया। इस अवसर पर विभिन्न न्यायालयों द्वारा 6584 वादों का निस्तारण कर 79.33 लाख रुपये का सेटलमेंट किया गया, जबकि राजस्व न्यायालयों में 1.72 लाख से अधिक मामलों का निपटारा हुआ।