बरेली: पीलीभीत व्यापारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, डेढ़ लाख का इनामी था बदमाश: DIG ने दी जानकारी
पीलीभीत में व्यापारी की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए बदमाश पर 1 लाख 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इस मामले की जानकारी देते हुए बरेली रेंज के अजय कुमार साहनी ने बताया कि व्यापारी हत्याकांड में वांछित आरोपी पुलिस कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ में मारा गया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और