चरखारी: चरखारी में जनगणना के लिए प्रगणक व सुपरवाइजर का प्रशिक्षण शुरू, पहली डिजिटल जनगणना को लेकर अधिकारियों ने दिए निर्देश
चरखारी के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जनगणना 2027 के लिए प्रगणक और सुपरवाइजर का प्रशिक्षण जारी है। अधिशासी अधिकारी अमरजीत ने बताया कि यह देश की पहली डिजिटल जनगणना होगी। पहले चरण में मई से जून 2026 तक मकान सूचीकरण और गणना होगी, जबकि दूसरा चरण फरवरी 2027 में जनसंख्या व जाति गणना के रूप में होगा।