कन्नौज: मानीमऊ चौकी क्षेत्र के मकदूमा पुर गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
कन्नौज जनपद के मानीमऊ क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के मानीमऊ चौकी अंतर्गत मकदूमा पुर गांव के पास की बताई जा रही है। मृतक की पहचान फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज थाना क्षेत्र निवासी फरमान (28) के रूप में हुई है, जो अपने रिश्तेदारों के यहां मानीमऊ आया हुआ था।