हुज़ूर: कोहेफिजा थाना क्षेत्र में मनुआभान टेकरी के पास परिचित युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसकी कार लूट ली
Huzur, Bhopal | Jul 4, 2026 भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में मनुआभान टेकरी के पास परिचित युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसकी कार लूट ली। पुलिस ने शनिवार दोपहर करीब 2 बजे मामले में लूट का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।