ग्वालियर गिर्द: मारपीट के बाद पति ने तीन बार 'तलाक' कहा, पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा
महाराजपुरा थाना क्षेत्र के BSF कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाली एक युवती समायरा खान ने अपने आगरा निवासी पति अरमान खान के खिलाफ तीन तलाक बोलकर शादी संबंध तोड़ने का मुकदमा दर्ज कराया है।महाराजपुरा पुलिस ने बुधवार शाम यह मुकदमा मुस्लिम महिला अधिकार संरक्षण अधिनियम 2019 की धारा 4 के तहत दर्ज किया है।