सहसवान: बदायूं के गुलड़िया गांव के निकट दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग हुए घायल
बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के गुलड़िया गांव के निकट दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें कुंवरपाल पुत्र छत्रपाल व सोमेंद्र पुत्र लखपत निवासी पुनाऊ गांव थाना मूसाझाग घायल हो गए। जबकि दूसरी बाइक पर सवार एक अन्य युवक भी घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।