फुल्लीडूमर: दक्षिणी कोझी के धनियाडीह गांव के पास जदयू विधायक ने ₹1.43 करोड़ से बनने वाले स्टेडियम का किया शिलान्यास
बेलहर के जदयू विधायक मनोज यादव ने गुरुवार को फुल्लीडुमर प्रखंड के दक्षिणी कोझी पंचायत अंतर्गत धनियाडीह गांव के पास एक करोड़ 43 लाख की राशि से खेल विभाग से बनने वाले 200 मीटर ट्रैक युक्त फुटबॉल स्टेडियम का शिलान्यास समारोह पूर्वक किया। इस मौके पर विधायक एवं फुल्लीडुमर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष चंदन कुमार विभागीय अधिकारियों ने नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया।