पीपलदा: इटावा पुलिस ने कस्बे में हंगामा करने पर 6 व्यक्तियों को शांतिभंग में किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Jul 4, 2024 जिले की इटावा पुलिस ने आज क़स्बे में हंगामा करने पर आधा दर्जन व्यक्तियों को शांति भंग में गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने बताया कि इटावा क़स्बे में हंगामा करने पर पुलिस ने उमाशंकर नायक, बजरंगलाल,रामविहारी,ओमप्रकाश, हनीफ मोहम्मद, दिलदार को शांति भंग में गिरफ्तार कर इनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126,170 में कार्यवाही की गयी।