पीपलदा: इटावा पुलिस ने थाना क्षेत्र की गेता माखिदा पुलिया पर 280 ग्राम गांजा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार पूछताछ जारी
Pipalda, Kota | Jul 3, 2024 इटावा पुलिस ने बुधवार को गश्त के दौरान एक व्यक्ति से गेता माखिदा पुलिया से एक व्यक्ति के पास से 280 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। इटावा सब इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह यादव ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि कोई व्यक्ति गेता माखिदा पुलिया से अवैध मादक पदार्थ लेकर आ रहा है।हुलिए के आधार पर आरोपी पुरषोत्तम को गिरफ्तार किया है।