शाहपुरा: डीजल चोर गिरोह पकड़ा गया, भिटौनी यार्ड से 200 लीटर डीजल के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार
भिटौनी यार्ड में खड़े होने वाले रेल इंजनों से डीजल चोरी होने पर आरपीएफ ने एक टीम गठित की। इसके बाद 20 से 23 अप्रैल तक यहां निगरानी रखी गई। इस दौरान डीजल इंजन क्रमांक 12510 से लगभग 200 लीटर डीजल चोरी जाने की सूचना आरपीएफ की मदन महल चौकी टीम को मिली। जिसके बाद गुरुवार को 45 लीटर डीजल के साथ आशीष कुमार मल्लाह निवासी नर्मदा कॉलोनी, भिटौनी, यशवंत गौड़ उर्फ गद्दार