जनवा का भूमि विवाद - कोर्ट का कब्जा आदेश फाइल में बंद, तहसील के "एक फोन" से रुक रही कार्रवाई
प्रयागराज: शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के जनवा गांव में कोर्ट का आदेश होने के बाद भी पीड़िता को जमीन का कब्जा नहीं मिल पा रहा है। आरोप है कि तहसील से "रोक दो" का फोन आते ही राजस्व टीम वापस लौट जाती है।
मामला सीमा देवी पत्नी राज बिहारी सिंह और रामप्रताप सिंह व अन्य से जुड़ा है। सीमा देवी का आरोप है कि विपक्षियों ने उनकी जमीन में फर्जी तरीके से नाम दर्ज करा लिया था। कोर्ट में मामला जाने के बाद न्यायालय ने सीमा देवी के पक्ष में फैसला सुनाकर कब्जा दिलाने का आदेश दिया।
लेकिन आदेश के बाद भी 3 बार पुलिस, लेखपाल और राजस्व टीम मौके पर पहुंची, पर हर बार तहसील से कार्रवाई रोकने का निर्देश मिलते ही टीम लौट गई।
👉तनाव बढ़ा...!
बार-बार कार्रवाई रुकने से गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया है। ग्रामीणों को कभी भी स्थिति बिगड़ने का डर है।
👉सवाल सिस्टम पर..!
शंकरगढ़ पुलिस का कहना है "हम कोर्ट का आदेश मानने को तैयार हैं, तहसील से हरी झंडी का इंतजार है"। वहीं तहसील प्रशासन और एसडीएम बारा से जवाब नहीं मिला।
कानूनी जानकारों का कहना है कि कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई रोकना अवमानना है। पीड़ित पक्ष ने डीएम और कमिश्नर से मजिस्ट्रियल जांच और आदेश के तत्काल अनुपालन की मांग की है।
#prayagrajnews
Allahabad, Allahabad | Jul 12, 2026