किशनगढ़ बास: जनगणना कार्य में जुटे प्रगणक का निरीक्षण तहसीलदार अभिषेक यादव ने किया, आमजन से सटीक जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की
Kishangarhbas, Alwar | May 17, 2026
किशनगढ़ बास क्षेत्र में 16 मई से शुरू हुई जनगणना कार्य को लेकर प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। चार्ज जनगणना अधिकारी एवं तहसीलदार अभिषेक यादव ने रविवार दोपहर 12:00 बजे जनगणना कार्य का निरीक्षण करते हुए आम जन से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसलिए नागरिक सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर अपनी भागीदारी निभाएं।