गोपालगंज: सासामुसा के पास स्कूल वाहन के चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, बोले परिजन
गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा के पास स्कूल वाहन के चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक बुजुर्ग महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई और पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई है।