नवाबगंज: बाराबंकी में मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक, शांति बनाए रखने की की गई अपील
बाराबंकी में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए नगर कोतवाली की सिटी पुलिस चौकी में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने सुन्नी और शिया समुदाय के लोगों, सभासदों तथा समाजसेवियों के साथ चर्चा की। अधिकारियों ने मोहर्रम को परंपरागत तरीके से मनाने और शासन की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की।