कर्वी: कर्वी के शंकर बाजार निवासी युवक की अचानक मौत, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
कर्वी के शंकर बाजार निवासी युवक बबलू पुत्र राम प्रकाश कि बीते बुधवार की दोपहर 1:00 बजे अचानक मौत हो गई। मृतक ई रिक्शा चलाकर घर आया और तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे है ,जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के शव का आज गुरुवार के दोपहर 12:00 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है।