जशपुर: जशपुर में पेट्रोल-डीजल संकट से लोग परेशान, शाम तक दो पेट्रोल पंपों पर सप्लाई बहाल हुई
जशपुर जिला मुख्यालय में रविवार को पेट्रोल और डीजल की किल्लत से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार की सुबह शहर के सभी पांचों पेट्रोल पंपों में पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया था, जिससे वाहन चालकों की चिंता बढ़ गई। हालांकि शाम होते-होते शहर के दो पेट्रोल पंपों — कॉलेज रोड स्थित पेट्रोल पंप और शांति फ्यूल — में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई पहुंच गई।