दमोह: स्कूल बसों पर पुलिस की सख्ती: सुरक्षा मानकों की जांच कर मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन पर 3 बसों पर ठोका ₹48,500 का जुर्माना
Damoh, Damoh | Jul 9, 2026 दमोह में स्कूल बस स्पेशल चेकिंग अभियान के तहत पुलिस और यातायात पुलिस ने विभिन्न स्कूल बसों की जांच कर फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, इमरजेंसी एग्जिट, स्पीड गवर्नर, जीपीएस, सीसीटीवी, चालक के दस्तावेज सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया। मोटरयान अधिनियम के उल्लंघन मिलने पर तीन स्कूल बसों पर कुल ₹48,500 का जुर्माना लगाया।