सदर: कर्नलगंज में फायर विभाग ने किया छापा, संदेश अकादमी समेत कई कोचिंग में सुरक्षा में खामियां पाई गईं
Sadar, Allahabad | Jun 23, 2026
लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद प्रयागराज में अग्निशमन विभाग ने एक्शन शुरू कर दिया है। कर्नलगंज क्षेत्र स्थित कोचिंग सेंटरों, लाइब्रेरी और अन्य शिक्षण संस्थानों की जांच के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया।अभियान के दौरान कई प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा संबंधी गंभीर कमियां सामने आई हैं, जिसके बाद संचालकों को व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त करने को कहा