हरदोई: कंपनी गार्डन में रेजांगला शौर्य दिवस पर शहीद सैनिकों को दी गई श्रद्धांजलि, विधायक, DM, SP भी रहे उपस्थित
Hardoi, Hardoi | Nov 18, 2024 कंपनी गार्डन में रेजांगला शौर्य दिवस पर शहीद सैनिकों को दी गयी श्रद्धांजलि,कारगिल योद्वा दीपचन्द्र,विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू,डीएम मंगला प्रसाद सिंह व एसपी नीरज कुमार जादौन भी मौजूद रहे।पूर्व सैनिक वेलफेयर फाउन्डेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जनपद के वीरगति प्राप्त सैनिकों के चित्र पर पुष्पाजंलि आर्पित की गयी तथा उनके परिजनों को सम्मानित किया गया।