धौलपुर: रतनपुर गांव में युवक ने लगाई फांसी, गंभीर अवस्था में युवक को हायर सेंटर किया रैफर
बसेड़ी थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में शनिवार को एक युवक ने गृह क्लेश के कारण फांसी का फंदा लगा लिया। परिजनों के द्वारा फांसी की जानकारी मिलते ही आनन फानन में युवक को निजी वाहन से जिला अस्पताल में लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है