धौलपुर: सड़क पर पानी भरने से लोग परेशान, पैलेस रोड से अस्पताल की ओर जाने वाली मुख्य सड़क के हालात खराब
पैलेस रोड से अस्पताल की ओर जाने वाली मुख्य सड़क के हालात बेहद खराब है। सड़क के दोनों ओर गंदे पानी की निकासी नहीं होने की वजह से मुख्य सड़क पर हर वक्त पानी भरा रहता है। सड़क में गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे आने-जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।