पंडरिया: रायपुर में 'पंडरिया सेवा सदन' की शुरुआत, पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने इसे जनता को समर्पित किया
पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विधायक भावना बोहरा ने राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर सेक्टर-2 में “पंडरिया सेवा सदन” की शुरुआत की। इस सेवा सदन को जनता को समर्पित करते हुए उन्होंने इसे अपने क्षेत्रवासियों के विश्वास और सेवा संकल्प का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि पंडरिया से बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए रायपुर आते हैं, लेक