रामपुर: पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक अतुल श्रीवास्तव ने मासिक परेड की ली सलामी व परेड का किया निरीक्षण
Rampur, Rampur | Jul 8, 2025 मंगलवार को सुबह 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक अतुल श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन में आयोजित मासिक परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने परेड की सलामी ली और उपस्थित पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, अतुल कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन परिसर में स्थित विभिन्न शाखाओं और सुविधाओं का विस्तृत जायज़ा लिया।