रामपुर: रम्पुरा गांव में बच्चों के विवाद को लेकर 6 महिलाओं समेत 2 लोगों ने एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल
Rampur, Rampur | Jul 8, 2025 रम्पुरा गांव में बच्चों के विवाद को लेकर 6 महिला समेत दो लोगों ने एक व्यक्ति को लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया है। घायल व्यक्ति ने थाना स्वार में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है । पुलिस ने घायल को मेडिकल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मेडिकल उपचार के दौरान घायल व्यक्ति की पत्नी ने घटना की जानकारी मीडिया को दी है। घटना मंगलवार की सुबह 7:30 की है।