गोपालगंज: नगर थाने की पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार सात आरोपियों के घर इश्तिहार चिपकाए, थाना अध्यक्ष ने दी जानकारी
गोपालगंज जिले के नगर थाने की पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे सात आरोपी के घर इश्तिहार चिपकाए है। बताया जाता है कि यह सभी आरोपी विभिन्न मामलों में काफी लंबे समय से फरार चल रहे हैं। जिनके घर कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस के द्वारा इश्तिहार चिपकाए गया है। इसकी जानकारी थाना अध्यक्ष ने सोमवार की दोपहर 1:00 बजे दी है।