बांका: बांका में डीएम के निर्देश पर गैस एजेंसियों, होटलों व रेस्टोरेंटों पर छापेमारी, जांच जारी
Banka, Banka | Apr 12, 2026 बांका जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला के निर्देश पर रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर जिले भर में गैस एजेंसियों, होटलों और रेस्टोरेंटों पर व्यापक छापामारी अभियान चलाया गया । इस दौरान गैस सिलेंडरों के वजन, निर्धारित मूल्य और अन्य तय मानकों की गहन जांच की गई।