चकिया: चकिया तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस, एसडीएम ने सुनीं जनसमस्याएं
चकिया तहसील सभागार में शनिवार दोपहर 12 बजे सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी चकिया विकास मित्तल ने लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं तथा उनके त्वरित और शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरिके से निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।