बंडा: ग्राम उजनेठी में एक घर में छिपा था ब्लैक कोबरा, स्नैक कैचर ने किया रेस्क्यू
Banda, Sagar | Jul 22, 2026 ग्राम उजनेठी में एक घर में ब्लैक कोबरा सांप छिपा बैठा था जिसे स्नैक कैचर ने रेस्क्यू कर पकड़ा। बुधवार शाम करीब 4 बजे स्नैक कैचर सनी पाण्डेय को सूचना मिली कि ग्राम उजनेठी के एक घर में ब्लैक कोबरा सांप छिपा बैठा है जिसके बाद स्नैक कैचर ने मौके पर पहुंच कर ब्लैक कोबरा का रेस्क्यू कर उसे पकड़ लिया।