🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज
⚠️ एनएच-328 पर बभनौली पुल का अप्रोच धंसा!
गड्ढे में फंसा पिकअप, मचा हड़कंप
महराजगंज के बभनौली पुल पर बुधवार रात करीब 2 बजे अप्रोच अचानक धंसने से सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया। इसी दौरान गुजर रहा पिकअप वाहन गड्ढे में फंस गया। सूचना पर पनियरा पुलिस मौके पर पहुंची और बैरिकेडिंग कर यातायात नियंत्रित किया।
सुबह जेसीबी की मदद से पिकअप को बाहर निकाला गया। सड़क की स्थिति को देखते हुए बड़े और लोडेड वाहनों की आवाजाही रोक दी गई, जिससे एनएच-328 पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
⚠️ सावधान! इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक सतर्क रहें।
Public maharajganj
#PublicMaharajganjNews #Maharajganj #MaharajganjNews #Paniyara #NH328 #BreakingNews #UPNews #RoadAccident #RoadUpdate #TrafficAlert #Bhabhnauli #NewsUpdate #HindiNews #ViralNews #everyone #followers
Maharajganj, Maharajganj | Sep 17, 2026